देहरादून-सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए : डीजी वंशीधर तिवारी

ख़बर शेयर करें

सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज सूचना निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग को अपने नाम के अनुरूप सरकार की योजनाओं की सूचना तेज गति से आदान प्रदान करने तथा सरकार और मीडिया का समन्वय बनाते हुए लोक सम्पर्क का कार्य करना होगा। सूचना महानिदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना श्री आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, श्री के.एस. चौहान, डाॅ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक श्री मनोज श्रीवास्तव, श्री रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना सहित सभी जनपदों के सूचना अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad