बागेश्वर पुलिस का विशेष जन जागरूकता अभियान: आमजन को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस का विशेष जन जागरूकता अभियान: आमजन को साइबर क्राइम, नशा मुक्ति, यातायात नियमों व महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) महोदय के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं को विभिन्न सामाजिक बुराइयों और अपराधों के प्रति सचेत करना रहा।
पुलिस टीम ने नागरिकों एवं आमजनमानस को वर्तमान में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों की जानकारी दी। नागरिकों को सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और किसी भी वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने या साइबर हेल्पलाईन न0- 1930 पर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई। युवाओं को ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। मकान मालिकों और व्यवसायियों को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों तथा बाहरी श्रमिकों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा ओवरस्पीडिंग से बचने की हिदायत दी गई। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस टीम ने उन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा कानूनों और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने आम जनता से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर विश्वास न करने और समाज में शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad