सुप्रीम कोर्ट में ‘विशेष समाधान समारोह’ से मिलेगा त्वरित न्याय, 9 मई को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : आमजन को सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशों पर एक अहम पहल की जा रही है। इसके तहत आगामी 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में तीन दिवसीय ‘विशेष समाधान समारोह’ का आयोजन होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अदालत में पारिवारिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, भूमि अधिग्रहण, श्रम विवाद तथा आपराधिक सुलहनीय मामलों का निस्तारण आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से हो चुकी है और इच्छुक पक्षकार सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध गूगल फॉर्म के माध्यम से 31 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में जनपद बागेश्वर के दो लंबित मामलों को भी इस विशेष अदालत के लिए चिन्हित किया गया है।
इसके साथ ही, सचिव ने बताया कि 9 मई 2026 को जनपद में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम मामलों के साथ ही बिजली-पानी के बिल जैसे सिविल व आपराधिक प्रकृति के समझौते योग्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इन बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं।
अंत में सचिव अनीता कुमारी ने जनपद के उन सभी वादकारियों से अपील की है, जिनके मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर से संपर्क करें, ताकि उनके विवादों का सौहार्दपूर्ण और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad