हल्द्वानी-पुलिस कर्मी द्वारा छेड़खानी मामले में SSP नैनीताल ने की बड़ी कारवाही आरोपी सस्पेंड,मुकदमा दर्ज

Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज हुई नाबालिक से छेड़छाड़ की घटना को लेकर ssp द्वारा बड़ी कार्यवाही की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कड़ा एक्शन लिया है एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने न सिर्फ आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल सस्पेंड किया बल्कि उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं साथ ही पुलिस ने जनता से अपील भी की है। पुलिस द्वारा जारी की गई आवश्यक सूचना में यह लिखा गया है कि…कृपया अवगत कराना है कि आज दिनांक 5-9-2021 को रेनबो स्कूल विक्टोरिया नंबर 1 थाना मुखानी क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी के द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ छेड़खानी के आरोप में श्रीमती प्रीति प्रियदर्शिनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा तत्काल पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 253/2021 धारा 354, 354 ए आईपीसी व 9 (a)(iv) (L)/10 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया गया है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त घटना को घिनौनी एवं शर्मनाक बताते हुए जनता से अपील की है कि घटित घटना नाबालिक बच्ची से जुड़ा हुआ है अतः बच्ची से जुड़ा हुआ वीडियो शेयर करना अपराध है तथा सोशल मीडिया एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म में शेयर करने से बचें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad