जनपद बागेश्वर में प्रथम बार पहुँचे प्रदेश संयोजक भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड गोबिन्द सिंह दानू एवं सह संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड गिरीश परिहार का जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


जनपद बागेश्वर में प्रथम बार पहुँचे प्रदेश संयोजक भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड गोबिन्द सिंह दानू एवं सह संयोजक भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ उत्तराखण्ड गिरीश परिहार का जोरदार स्वागत एवं हार्दिक अभिनन्दन भाजपा मुख्यालय में कार्यकत्ताओं द्वारा किया गया !
इससे पूवे गरुड बैजनाथ से दर्जनों गाडियों के काफिले में स्वागत रैली के साथ भाजपा मुख्यालय में पहुँचे ! कार्यकर्ताओं में बहुत ज़्यादा जोश उत्साह व उमंग के साथ उन्हें फूल मालाओं व गुलदस्ते देकर स्वागत किया !
गोबिन्द दानू ने अपने संबोधन में कहा कि हम सरकार , संगठन और त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों (प्रधान , सदस्य क्षेत्र पंचायत ‘ व सदस्य जिला पंचायतों ) में आपसी समन्वय बनाकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना को जन – जन तक पहुंचायेंगे एवं पंचायत जन प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान हेतु भी सरकार व संगठन के मध्य समन्वय का कार्य करेंगे !

वीबी राम जी ( विकसित भारत रोजगार गारंटी आजीविका मिशन के तहत जहाँ पहले मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता था अब 125 दिन का रोजगार मिलेगा और पहले मनरेगा के तहत खेत खलिहानों व चैकडैम के कार्य होते थे ! अब वीबी – राम जी में 318 कार्य योजनाओं की सूची है जिसमें लेबर के अतिरिक्त विकसित भारत रोजगार आजीविका मिशन के तहत
मज़दूरों का स्किल डिवैल्पमैंट के लिए भी योजना है ! जिसके लिए पंचायत जन प्रतिनिधियों का क्षमता विकास प्रशिक्षण दिलाकर गाँव गाँव में स्वरोजगार व अत्मनिर्भरता हेतु भी वीबी रामजी में स्किल डेवलेपमेण्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा !


गिरीश परिहार ने अपने सम्बोधन में कहा कि सहकारिता के तहत राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन – जन तक पहुंचायेंगे !
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभा गडिया ने की एवं संचालन महामंत्री श्री घनश्याम जोशी जी ने किया !
इस अवसर पर भाजपा जनपद बागेश्वर के प्रभारी दर्जा राज्य मंत्री श्री कुन्दन लटवाल , का भी दर्जा राज्य मंत्री बनने पर बागेश्वर आगमन वर स्वागत किया गया ! और उन्होने भी दोनों को बधाई दी , विधायक श्री सुरेश गडिया , श्रीमती पार्वत्ती दास , दजो राज्य मंत्री श्री शिव सिंह विष्ट , श्री बलवन्त सिंह भौर्याल जी , अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शोभा आर्या , नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुरेश खेतवाल , ब्लॉक प्रमुख गरुड श्री किशन बोरा सहित , सभी मण्डल अध्यक्षो व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ दी !

Ad
Ad Ad