बागेश्वर:राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन तीन स्वर्ण सहित जीते 9 पदक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन,तीन स्वर्ण, दो रजत और चार खिलाड़ियों ने जीता कांस्य

बागेश्वर। राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ी छाए रहे। तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, दो ने रजत तथा चार ने कांस्य पदक जीत जिले का नाम रोशन किया है। यहां पहुंचने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गजेंद्र सोन ने उन्हें सम्मानित किया।जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी ने बताया कि आठ से 12 नवंबर तक मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता खेली गई। इसमें बागेश्वर की अलीशा मनराल, डॉली फर्स्वाण तथा आयुष दफौटी ने स्वर्ण, गोकुल गोस्वामी, भूमिका टाकुली ने रजत तथा लता कोरंगा, वैभव कांडपाल,नमन खेतवाल तथा सुनंदा लोबियाल ने कांस्य पदक जीते हैं। यहां पहुंचने पर सीईओ सोन ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि पर जिले के खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad