बागेश्वर:विवेकानन्द विद्या मन्दिर मण्डलसेरा में किया गया छात्र संसद तथा कन्या भारती का गठन

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 18/05/2026 को विवेकानन्द विद्या मन्दिर – मंडलसेरा में छात्र संसद तथा कन्या भारती के चमनित- अभ्यर्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उपनिरीक्षक निर्मला पटवाल ने चयनित अभ्यर्थियों को शपथ दिलायी। छात्र संसद में प्रधानमन्त्री पद पर इशान्त थापा, उपप्रधानमन्त्री गौरव मेहरा, सेनापति-योगेश डसीला उप सेनापति – कनिष्क सिंह, अनुशासन प्रमुख-प्रियांशु बनकोटी, अनुशासन सहायक – भावेश चन्दोला को शपथ दिलायी गयी। इसी क्रम में कन्या भारती में प्रधानमन्त्री पद पर हिमानी रावत, उप प्रधानमन्त्री पद पर कुमकुम कोरंगा, सेनापति लक्ष्मी नगरकोटी, उप सेनापति मीनाक्षी दुबडिया, अनुशासन प्रमुख लतिका पाण्डे अनुशासन सहायक पद पर भूमिका टाकुली को शपथ दिलायी गयी। शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह टाकुली ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने सभी- पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक प्रधानाचार्य मनोज मेहता, विद्यालय के अनुशासन प्रमुख दयाशंकर नगरकोटी, चुनाव प्रभारी अमित द्विवेदी, शंकर रौतेला, विनोद काण्डपाल, कुँवर फर्स्वाण, भगवत मेहता सहित सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad