अल्मोड़ा:रोग (टीबी) जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन
रोग (टीबी) जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन
दिनांक 30/04/2026 को डॉ. अरविंद पांगती मुख्य चिकित्सा अधिकारी के र्निदेशो के क्रम में मे ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मे क्षय रोग (टीबी) जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आमजन में टीबी रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित कर टीबी मुक्त समाज की दिशा में ठोस कदम उठाना है।
शिविर में कुल 25 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिन व्यक्तियों में टीबी के संदिग्ध लक्षण पाए गए उन सभी संदिग्ध मरीजों के बलगम की जांच की गयी।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 प्रांशु डेनियल ने शिविर के दौरान लोगों को टीबी के लक्षण के बारे में विस्तृत रूप में बताया गया। टीबी एक संक्रामक रोग है लेकिन इसका उपचार पूर्णत सम्भव हैं, बशर्ते मरीज समय पर जांच कराए और नियमित रूप से दवा का सेवन करे। सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, साथ ही पोषण सहायता भी दी जाती है।

लगातार खांसी (2 सप्ताह से अधिक), बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना टीवी के लक्षण हो सकते है। लक्षणों के दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई।

अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे टीबी के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और समय पर जांच एवं उपचार कराकर टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें।


