12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बागेश्वर में भव्य योग शिविर का सफल आयोजन
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बागेश्वर में भव्य योग शिविर का सफल आयोजन
बागेश्वर, 21 जून 2026।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज संत निरंकारी सत्संग भवन, थुनाई, बागेश्वर में एक भव्य योग शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही।
कार्यक्रम का स्थानीय आयोजन निरामया क्लिनिक, बागेश्वर द्वारा किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास डा०रविंद्र कोहली जी ने कराया
इस अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सूर्या फाउंडेशन, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गनाइजेशन (INO), मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान एवं आयुष मंत्रालय, भारत सरकार का सहयोग प्राप्त रहा।
योग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास, प्राणायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्राधिकृत भागीदारी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ, निरोग एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।




