बागेश्वर: कपकोट में यहां नौ करोड़ से सुधरेगी इस मोटर मार्ग की हालत

ख़बर शेयर करें

कपकोट विधासभा की गडेरा-भयूं मोटर मार्ग की हालत नौ करोड़ रुपये से सुधरेगी। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने 11 किमी लंबी सड़क के डामरीकरण व सुधारीकरण का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त बनाया जाएगा। भयूं में आयोजित कार्यक्रम में विधायक गड़िया ने कहा कि उनका लक्ष्य कपकोट विधानसभा को प्रदेश की अग्रणी विधानसभा में शामिल करना है। इसी क्रम में लगातार कार्य हो रहा है। अब नौ करोड़, 27 लाख, 89 हजार की लागत से भयूं-गडेरा मोटर मार्ग का डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य होगा। इसके लिए ग्रामीण लंबे समय से आंदोलित थे। बारिश के दिनों में मार्ग पर वाहन चलने बंद हो जाते थे। अब लोग बारिश के दिनों में भी अपने वाहन से गांव तक जाएंगे। सरकार हर सड़क को बेहतर बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, हरीश कोरंगा, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख हरीश मेहरा, मनोहर राम, जिला पंचायत सदस्य पूरन गड़िया, ओम प्रकाश ऐठानी, चंद्र सिंह कपकोटी, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad