आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, बारिश से नुकसान के जाने हालात

ख़बर शेयर करें

देहरादून- सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा प्रबंधन कार्यालय। प्रदेश में पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश और उससे हो रही परेशानियों के मद्देनजर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान की स्थिति को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरीके से एहतियात बरत रहा है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में पूरी सतर्कता बरतें। कहीं भी किसी भी तरीके की आपदा की सूचना हो तो त्वरित कार्रवाई के साथ काम किया जाए। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बेमौसम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का भी आकलन किया जाए। जिसमें नुकसान का मुआवजा भी सरकार के द्वारा किसानों को दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad