उत्तराखंड-मंदिर के महंत की कमरे के अंदर मिली लाश ,हत्या की जांच में जुट गई पुलिस

ख़बर शेयर करें

रुड़की-उत्तराखंड में हर जिले में अपराध में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है ।खबर रुड़की के मंगलौर से है। जहाँ एक कमरे में महंत का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।फॉरेंसिक टीम को बुलाकर फिंगरप्रिंट भी इकट्ठा किए।

मंगलौर कोतवाली के नसीरपुर गांव के पास ही स्थित मंदिर के कमरे से महंत का शव मिला। मृतक सुखराम निवासी मिरगपुर थाना देवबंद के भतीजे संदीप ने अज्ञात के खिलाफ मंगलौर कोतवाली पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हरिद्वार SSP डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हत्याकांड का खुलासा करने के लिए पांच टीमों का गठन किया।प्रभारी एसएसआई राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों और फॉरेंसिक लैब की मदद से हत्यारोपी का जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।रोजाना उठने बैठने वाले करीब आधा दर्जन संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। जल्द हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।बीते कुछ महीनों में देखा जाए तो कई हत्या के मामले प्रदेश में सामने आए हैं।और अपराधी कानून के शिकंजे में हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad