उत्तराखंड-स्वीमिंग पुल में डूबने से एक पर्यटक की मौत पल भर की मौज मस्ती बदली मातम में

ख़बर शेयर करें

पर्यटन पदेश उत्तराखंड में हर साल बड़ी संख्या में सैलानी पहुचते हैं।पर्यटन की मस्ती बीते कुछ दिनों से बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटको पर भारी पड़ रही है । कई लोग अपनी गलती से मौत के मुंह में समा रहे है तो कई मस्ती-मजाक में जान से हाथ धो बैठ रहे है। यूपी से ऋषिकेश घूमने आये पर्यटकों को मौज-मस्ती भारी पड़ गई। अपने साथी को स्वीमिंग पूल में धक्का देना उन्हें भारी पड़ गया। एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया।जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सभी खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। फिर अचानक उठकर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। तभी मौज-मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का-सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।सभी को लगा कि उसे तैरना आता है लेकिन वह स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। तभी गोपाल को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने गोपाल को बाहर निकाला। आनन-फानन में गोपाल की हालत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पल भर की मौज मस्ती ने थोड़ी देर बाद माहौल को मातम में बदल दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad