उत्तराखंड-देह व्यापार का पर्दाफाश यहां घर में चल रहा था अनैतिक काला कारोबार, मां-पुत्री सहित 8 युवक- युवतियां गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नानकमत्ता- उधम सिंह नगर जिले में अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने नानकमत्ता के दहला गांव में एक घर में छापामारी की है जहां अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पूरे मामले में पुलिस ने मां बेटा बेटी सहित 8 महिला पुरुष को गिरफ्तार किया है ।उनके पास से आठ मोबाइल, साढ़े पांच हजार की नकदी और आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि नानकमत्ता के दहला गांव के लोगों ने कई बार शिकायत की थी कि गांव की ही एक महिला घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर रही है जिसके बाद एंटीक ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम द्वारा कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की मुख्य संचालिका तथा उसकी पुत्री के साथ ही पुत्र समेत पांच और महिला तथा पुरुष गिरफ्तार किए।पकड़ी गई तीन युवतियां रुद्रपुर, सितारगंज में रहती थी, जबकि तीसरी युवती संचालिका के घर में ही काफी लंबे समय से रह रही थी। आठों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad