बागेश्वर के गरूड़ क्षेत्र में पहले महिला और कुछ और दूरी में बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

ख़बर शेयर करें

पहले एक महिला और फिर बच्चे के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना से लोग दहशत में हैं। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं। समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिए हैं। अवगत करा दें की दोपहर में ग्रामीणों को पिंगलों के हैगाड़ गधेरे में एक शव दिखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बैजनाथ पुलिस को दी।सूचना मिलते ही बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मिल रही जानकारी के अनुसार महिला के शरीर में चोट के निशान हैं। अज्ञात महिला का शव बरामद होने के कुछ घण्टों के बाद ही कुछ दूरी पर एक बच्चे का शव भी ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष बैजनाथ ने बताया कि जिस स्थान पर अज्ञात महिला का शव मिला, उस स्थान से दो-तीन खेत ऊपर एक बच्ची का शव भी बरामद किया गया। अज्ञात दोनों शव मां बेटे के भी हो सकते हैं। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा। दोनों शवों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस खोजबीन में जुट गई है। पुलिस अब तेजी से जांच में जुट गई है।