उत्तराखंड में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचे प्रगणक

ख़बर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण ‘हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन’ की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अभियान के तहत प्रगणक और पर्यवेक्षक पूरे राज्य में घर-घर जाकर डेटा एकत्र कर रहे हैं।

इस चरण में प्रत्येक मकान और भवन का विवरण दर्ज किया जाएगा और वहां रहने वाले परिवारों से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाई जाएगी। यह डेटा भविष्य की विकास योजनाओं के लिए आधार तैयार करेगा।राज्य के विभिन्न जिलों में यह अभियान तेजी से शुरू हो चुका है। अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और खटीमा जैसे क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर जाकर पूरी लगन से सर्वे कर रहे हैं।
जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए राज्यभर में टीमें सक्रिय हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं।
नागरिकों की सुविधा के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया गया है…जहां लोग जनगणना से जुड़ी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं।सरकार ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad