बागेश्वर:स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के चतुर्थ चरण का आयोजन सरयू नदी के दोनो किनारे एवं सरयू घाट कि सफाई की गयी

ख़बर शेयर करें

प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के चतुर्थ चरण का आयोजन 22 फरवरी 2026 दिन रविवार प्रातः 8:00 से 12:00 बजे तक सरयू नदी के दोनो किनारे एवं सरयू घाट कि सफाई की गयी । संत निरंकारी मिशन की बागेश्वर ब्रांच के संयोजक ने बताया कि स्वच्छ जल स्वच्छ मन के आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना संपूर्ण भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थानों के 900 शहरों के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया था इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है उन्होंने बताया परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटों, नदियों,झीलों,तालाबों,झरनों इत्यादि जैसे जल निकायों की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया जाना सुनिश्चित है उनकी सफाई भी की जा रही है, पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए गई इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
स्वच्छता अभियान का शुभारंभ नगर पालिका के चेयरमैन माननीय श्री सुरेश खेतवाल जी के द्वारा किया गया।इस सेवा का संचालन बागेशवर जिले के सेवादल संचालक डाॅ रविन्द्र कोहली ने किया।
इस अवसर पर ,कठायतबाडा के सभासद प्रेम सिंह हरडीया जी,मुखी गागरीगोल जैत राम जी ,नंदन सिंह धामी जी कमेडीदेवी, कैशियर कुंवर राम,भुवन बुधानी,गणेश भट्ट ,नवीन प्रकाश जी , प्रकाश जी सेवादल इंचार्ज गागरीगोल एवं बागेशवर, गागरीगोल , कपकोट,कांडा मनतोली, कमेडीदेवी आदि स्थानो के सेवादार भाई बहनें उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad