कालकारों की मेहनत रंग लाई अग्रिम आदेशों तक आडिसन रद्द ,देखिये क्या था पूरा मामला?

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ लोक कलाकार संगठन द्वारा किये गए संघर्ष के फलस्वरूप आखिरकार कलाकारों की मेहनत रंग लाई अल्मोड़ा के फलसीमा उदयशंकर नाट्य अकादमी मे आज से सूचना विभाग द्वारा आडिसन लिये जाने थे जिसका कुमाऊँ लोक कलाकार संगठन पुरजोर विरोध कर रहा था।

मगर सूचना विभाग को अनेकों बार बताने के बाद भी विभाग आडिसन लेने को अड़ा हुवा था आज कुमाऊँ लोक कलाकार संगठन द्वारा आडिसन स्थल पर तालाबंदी की गई व कलाकारों द्वारा आमरण अनशन प्रारम्भ किया गया व कलाकारों द्वारा जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल भा ज पा जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला मन्डल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट पूर्व राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक जी का विशेष सहयोग रहा जिनकी मध्यस्थता के कारण सूचना विभाग को अग्रिम आदेशों तक आडिसन रद्द करना पड़ा

आन्दोलन मे महासचिव गोपाल चम्याल प्रकाश विष्ट
अमर सिंह बोरा कुवर राज अर्जुन देव अजय चन्दोला भुवन जोशी देवेंद्र भट्ट पुष्कर महर रितेश जोशी भास्कर तिवारी चन्दन बोरा संजय कुमार राजेन्द्र तिवारी श्रीमती गीता सिराडी मनीषा आर्या बीना देवी दयानंद कठैत गोकुल विष्ठ आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाई॥

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad