उत्तराखंड का जागेश्वर मंदिर समूह भी 8 दिसम्बर तक रौशनियों से जगमगाएगा,भारत को जी-20 अध्यक्षता मिलने की खुशी में सजायी गई देश की सौ पुरातात्विक धरोहरें

ख़बर शेयर करें

भारत को जी 20की अध्यक्षता मिलने की खुशी में देश की सौ राष्ट्रीय धरोहरों की विद्युत सजावट की गई है।इन राष्ट्रीय धरोहरों में उत्तराखंड से केवल अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर समूह शामिल किया गया है, जिसकी दिल्ली से पहुंची टीम ने रंग बिरंगी विद्युत सजावट की है।मंदिर समूह में जी-20 का लोगो भी‌ लगाया गया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद मनोज सक्सेना के अनुसार हाल में भारत को‌ जी -20 अध्यक्षता का गौरव प्राप्त हुआ है,इस खुशी में संस्कृति मंत्रालय ने देश की सौ प्रमुख पुरातात्विक धरोहरों को अगले सात दिन तक रंग बिरंगी बिजलियों से सजाने का निर्णय लिया है। संस्कृति मंत्रालय ने उत्तराखंड अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर समूह को भी देश की सौ धरोहरों में सम्मिलित किया है। जागेश्वर मंदिर समूह आगामी आठ दिसंबर तक रंग बिरंगी विद्युत सजावट से दमकता रहेगा यहां जी-20का डिजिटल लोगों भी‌ लगाया गया है।
संस्कृति मंत्रालय द्वारा जागेश्वर मंदिर समूह को देश की प्रमुख सौ धरोहरों में सम्मिलित कर देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलने की खुशी में यहां सजावट करने पर स्थानीय लोगो ने प्रसन्नता जताई है।