उत्तराखंड-प्रदेश के 20 IPS अधिकारियों के तबादले कुछ जिलों के sp इधर से उधर देखिये लिस्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून-पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।करीब डेढ़ दर्जन से अधिक आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है कई जिलों के कप्तान भी बदले गए हैं ।पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं अजस रौतेला का ट्रांसफर हो गया है। उनके स्थान पर नीलेश आनंद भरेण कुमाऊं के डीआईजी होंगे। इसके अलावा हरिद्वार, देहरादून, पिथौरागढ़ और चंपावत के जिला पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण भी कर दिए गए हैं। देर रात कुल मिलाकर 20 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। नैनीताल के एसपी और बागेश्वर के प्रभारी एसपी देवेंद्र पींचा अब चंपावत के एसपी बनाए गए हैं।

जबकि चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह को पिथौरागढ़ का एसपी बनाकर भेजा गया है और पिथौरागढ़ के एसपी सुखवीर सिंह को अईआरबी प्रथम का सेनानायक बना कर रामनगर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad