राजकीय महाविद्यालय गरूड़ में विज्ञान संकाय की मान्यता को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने सीएम धामी का आभार किया प्रकट
राजकीय महाविद्यालय गरूड़ में विज्ञान संकाय की मान्यता को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किए जाने पर क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विज्ञान संकाय की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय में उच्च शिक्षा हेतु दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर दर्जा राज्यमंत्री श्री शिव सिंह बिष्ट जी, विधायक बागेश्वर श्रीमती पार्वती दास जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या जी, प्रमुख गरूड़ श्री किसन बोरा जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रभा गाड़िया जी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी जी, दीपक खुल्बे जी, शारदा देवी जी, , मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद जी, डी.के. जोशी जी, दिनेश सिंह बिष्ट जी, हरीश रावत जी, मंगल राणा जी, इंदर सिंह बिष्ट जी पूर्व प्रमुख श्रीमती हेमा बिष्ट जी कुमाऊं संयोजक जगदीश आर्य जी विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास जी गोपाल सिंह किरमोलिया सभासद नगर पंचायत अंकित जोशी प्रदीप गुरू रानी मोनिका वर्मा ललित प्रसाद ज्येष्ठ प्रमुख नंदन थापा कनिष्ठ प्रमुख भगवती खुल्बे मंडल महामंत्री रमेश जोशी गोविंद डसीला सहित अन्य क्षेत्रवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।
सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय को शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे भविष्य में क्षेत्र के युवाओं को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे तथा गरूड़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

