उत्तराखंड: राज्य ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया और पहली ही बार में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई

Ad
ख़बर शेयर करें

38वें राष्ट्रीय खेलों के लॉन बॉल इवेंट में उत्तराखण्ड के खिलाड़ी उत्कृष्ट द्विवेदी ने अंडर-25 पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने तीन बार के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता असम के बिट्टू दास को हराकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। उत्कृष्ट की यह जीत उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य ने पहली बार राष्ट्रीय खेल में लॉन बॉल स्पर्धा में भाग लिया और पहली ही बार में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

जीत के बाद उत्कृष्ट ने कहा, “मैच काफी टक्कर का था और आखिरकार तीन बार के गोल्ड मेडलिस्ट से जीतना मेरे लिए बहुत खुशी का पल है।” उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, सचिव-जनरल और फेडरेशन अध्यक्ष को दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad