फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने ग्राम अपराड़ा व धौपलासेरा में आवासीय भवनों पर गिरे पेड़ हटाए, बड़ा हादसा टला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने के निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 25/06/2026 को जनपद बागेश्वर मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर *ग्राम अपराड़ा, पोस्ट सानीउडयार एवं धौपलासेरा, तहसील कांडा में भारी पेड़ गिरने से दो आवासीय भवन क्षतिग्रस्त* हो गए। फायर स्टेशन बागेश्वर की रेस्क्यू टीम ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों स्थानों पर राहत कार्य चलाया।

1: ग्राम अपराड़ा
आवासीय भवन पर भारी पेड़ गिरने की सूचना पर फायर रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पेड़ गिरने से भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिला आपदा प्रबंधन बागेश्वर द्वारा मौके पर जेसीबी भेजी गई जिसकी सहायता से भवन पर गिरे पेड़ को सुरक्षित रूप से हटाया। फायर रेस्क्यू यूनिट द्वारा पत्थर व टीन से बने मकान में फंसे सामान को भी निकालकर मकान मालिक के सुपुर्द किया गया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

2: ग्राम धौपलासेरा
वापसी के दौरान काण्डा क्षेत्र में ही ग्राम धौपलासेरा में भी आवासीय भवन पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। श्री नंदन सिंह धौपला के आवासीय भवन पर तुन का सूखा पेड़ गिरा हुआ था। टीम ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर छत से हटाया। पेड़ गिरने से भवन स्वामी की छत का एक ओर का बाहरी हिस्सा आंशिक रूप से टूट गया था। मौके पर क्षेत्र के पटवारी एवं ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Ad
Ad Ad