उत्तराखंड: धामी सरकार ने मार्चुला में हुए बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं।

उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि ऐसे कठिन समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad