बागेश्वर-चौगाँवछिना भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर सम्मान समारोह किया गया आयोजित

ख़बर शेयर करें

आदर्श सेवा संस्था खर्कटम्टा द्वारा एवर ग्रीन पब्लिक स्कूल चौगाँवछिना के प्रांगण में सुख शांति हेतु आर्य हवन यज्ञ के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर छात्र-छात्राओं, क्षेत्रीय शिल्पियों ,समाज सेवियों, को सम्मानित किया गया।जिसमें विशन लाल,विनोद कुमार, प्रमोद टम्टा, वसंत लाल, सोनिया, पुष्पा टम्टा, रमेश प्रकाश पर्वतीव, शीला देवी,चंद्रेश जोशी, इं चन्द्रकान्त टम्टा,आदि छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक संरक्षण पूर्व काविना मंत्री रामप्रसाद टम्टा,संरक्षण श्रीमती मुन्नी टम्टा द्वारा वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन शुभअवसर पर देवकी लघु वाटिका से उपलब्ध पौधों, बट, चंदन,पारिजात, शमी,अष्टकमल आदि का वृक्षारोपण कर उनके लम्बी उम्र की कामना करते हुवे देश -संसार में सुखशांति की प्राथना की।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad