उत्तराखंड: बीस सूत्री कार्यक्रम में इस जिले ने 13वें से छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के नैनीताल जिले ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में 13वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। यह ऐतिहासिक सफलता जिले में समन्वित प्रयासों, नियमित समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का नतीजा है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 की पिछली तिमाही में नैनीताल जनपद 13वें स्थान पर था। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इसकी गंभीर समीक्षा की और सभी संबंधित विभागों को विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन ने निरंतर मॉनिटरिंग और विभागीय समीक्षा सुनिश्चित की।
त्रैमासिक आंकड़ों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग सहित कुल 6 विभागों का प्रदर्शन बी श्रेणी में रहा। वहीं जल जीवन मिशन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं ने भी बेहतर प्रगति करते हुए जिले को बी श्रेणी में स्थान दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह उपलब्धि समस्त विभागों के समन्वित प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे वर्तमान तिमाही में अपने विभागीय लक्ष्यों को 100% पूरा करें, ताकि आगामी मूल्यांकन में नैनीताल की रैंकिंग और सुदृढ़ हो।
इसके साथ ही अधिकारियों को आपसी समन्वय, सतत मॉनिटरिंग और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे जिले में सुशासन और विकास के स्तर को और ऊँचा उठाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad