बागेश्वर: कांग्रेस कार्यालय में शीर्ष नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया

ख़बर शेयर करें

आज महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती गोपा धपोला की अध्यक्षता में श्रीमती सोनिया गांधी का जन्मदिन जिला कांग्रेस कार्यालय में बड़ी ही धूमधाम एवं मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं का कहना था कि श्रीमती सोनिया गांधी का जीवन प्रेम, संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है।इनकी राजनीतिक यात्रा ने देश को एक नई दिशा दिखाई है। सेवा, समर्पण और नेतृत्व क्षमता की प्रेरणा लाखों लोगों को मिलती है। जन्मदिन पर हम आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। आपका प्यार और समर्थन हमेशा हमारे साथ रहे।
एक बार फिर से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं!

ADVERTISEMENTS
Ad Ad