उत्तराखंड:प्रदेश में UKSSSC पेपर लीक में अब ED की भी दस्तक

ख़बर शेयर करें

यूकेएसएसएससी पेपर लीक नकल माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी की जानकारी साझा की जायेगी। मजबूत कानूनी शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ ने कराए न्यायालय में अब तक 15 अहम गवाहों के बयान कलमबंद ,गवाहों के बारे में जानकारी गोपनीय रखी जा रही है।उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने अभी बाकी है। अभी तक गिरफ्तार कुछ अभियुक्त के पेपर लीक मध्यम से काफी संपति अर्जित करने के तथ्य प्रकाश में आ रहे है। साथ ही 83 लाख नकद बरामदगी भी हुई है जिसको देखते हुए ,यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की एफआईआर के साथ प्रारंभिक रिपोर्ट एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को भेजी जा रही है और भविष्य में भी जो जानकारी अवैध संपति को लेकर विवेचना में आयेगी वो भी केंद्रीय एजेंसी से साझा की जाएगी।यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो चुकी है। नकल माफियाओं को खत्म करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी जानकारी साझा की जाएगी, सूत्रों की माने तो कई और नाम अब बेनकाब होने से बच नहीं पाएंगे, कुछ सियासतदानों की कुंडली खंगाली जानी शुरू हो गयी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad