बागेश्वर:स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर, 10 जुलाई 2026। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो स्थानों पर बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। शिविरों का उद्देश्य आमजन को उनके निकट गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

CHC कपकोट में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट में आयोजित शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के दौरान 140 मरीजों की ओपीडी, 80 लोगों की गैर संचारी रोग (NCD) स्क्रीनिंग, 27 रक्त नमूना संग्रह, 10 Hb, डेंगू एवं मलेरिया जांच, 03 गर्भवती महिलाओं का ANC पंजीकरण, 02 ANC प्रोफाइल जांच, 01 टीबी सैंपलिंग, 06 दंत चिकित्सा ओपीडी, 08 नेत्र परीक्षण, 07 आयुर्वेदिक ओपीडी, 02 आयुष्मान कार्ड, 03 ABHA ID निर्माण तथा 12 एक्स-रे किए गए।

शिविर में डॉ. पियूष, डॉ. जानकी, डॉ. निशा (दंत चिकित्सक), वी.के. सिंह (ऑप्टोमेट्रिस्ट), सीएचओ प्रीति कोरंगा, सीएचओ पल्लवी, फार्मासिस्ट मोहनी कोरंगा, एएनएम हीमा कुमारी, एएनएम भगवती कोरंगा तथा आशा कार्यकर्ता रीता, पूजा, नीमा एवं हेमा कपकोटी द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी लगा स्वास्थ्य शिविर

इसी क्रम में विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा प्रभारी (MOIC) डॉ. अनुभा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतीक, सीएचओ नीलम बराल (रांगदेव), सीएचओ हिमानी आर्या (होराली), एएनएम मोनिका उनियाल (उद्यमस्थल) तथा क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर में लाभार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप (BP) एवं रक्त शर्करा (Blood Sugar) की जांच, चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता, तथा निःशुल्क दवा वितरण किया गया। साथ ही लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू एवं नशे से दूरी तथा जीवनशैली संबंधी रोगों की रोकथाम के बारे में भी जागरूक किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, रोगों की समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा जनसामान्य को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad