बागेश्वर:सेवा पखवाड़ा के तहत खेल विभाग द्वारा शनिवार को इंडोर स्टेडियम में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

सेवा पखवाड़ा के तहत खेल विभाग द्वारा शनिवार को इंडोर स्टेडियम में अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुरेश सिंह खेतवाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान अंडर-11 बालक वर्ग में उत्कर्ष गोस्वामी ने जीत दर्ज की। अंडर-11 बालिका वर्ग में सौभाग्या साह विजेता रहीं। अंडर-13 बालक वर्ग में कार्तिके रावल ने बाजी मारी। अंडर-13 बालिका युगल में सानवी और रीया कोरंगा की जोड़ी विजेता बनी। वहीं, अंडर-15 बालिका युगल में अनन्या बिष्ट और वेदासी रावत ने जीत हासिल की। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

इस दौरान प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी किरन परिहार, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, प्रदीप सिंह, राजेंद्र दफौटी, संजय वर्मा, माधुरी ज्याला आदि मौजूद रहे।

Ad
Ad Ad