ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई,संदिग्ध अवस्था में मिले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

👉🏻 ऑपरेशन “कालनेमि” के तहत कोतवाली बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई

👉🏻 संदिग्ध अवस्था में मिले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपदभर में संचालित “ऑपरेशन कालनेमि” व “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं बाहरी लोगों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग एवं पूछताछ की। सत्यापन के दौरान तीन व्यक्ति अपनी पहचान एवं गतिविधियों के संबंध में संतोषजनक जानकारी, आवश्यक पहचान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने पर उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

बागेश्वर पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखे हुए है।

बागेश्वर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad