ताड़ीखेत विकास खंड अंतर्गत सौनी खाद्य गोदाम के पास कैंटर खाई में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें

रानीखेत -ताडी़खेत विकासखण्ड के सौनी बैंड के पास एक‌ कैंटर अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। कैंटर लकड़ी की फंटियां लेकर रामनगर से बागेश्वर जा रहा था।हादसे में हेल्पर की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर से बागेश्वर जा रहा कैंटर संख्या यूके 21सीटी- 4709 सौनी बैंड खाद्य गोदाम के पास सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।हादसे में यूपी के दडियाल रामपुर निवासी हेल्पर मतलूफ (30)पुत्र हसमत की मौक़े पर मौत हो गई। जबकि चालक नगरिया रामपुर निवासी तौफीक अहमद पुत्र खलील अहमद गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे 108एम्बुलेंस की मदद से‌ जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत लाया गया। पुलिस ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखा गया है।हादसे की सूचना दोनों के परिजनों को भेज दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad