कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत धरना दिया

ख़बर शेयर करें

रानीखेत – आज गांधी पार्क रानीखेत में अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड करन माहरा के आह्वान पर देश व प्रदेश में हो रहे महिलाओं पर जघन्य अपराधों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत धारण किया ।

वहीं ब्रह्मकुमारी संस्था की सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एवं कांग्रसजनों को रक्षा सूत्र बांध कर अपना सहयोग दिया।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश व प्रदेश में महिलाओं के साथ आये दिन दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं जोकि बहुत ही दुःखद एवं चिंताजनक विषय है। ऐसे गंभीर विषय पर समाज को एकजुट होकर विरोध करना चहिये। कहा कांग्रेस पार्टी ऐसे जघन्य अपराधों का हमेशा से ही विरोध वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्या कांड का मुख्य आरोपी आज भी प्रदेश सरकार की सह पर खुलेआम घूम रहा है।

कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य हरीश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, पूर्व प्रवक्ता अतुल जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ताड़ीखेत, मोहन नेगी, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भिकियासैंण चंद्रशेखर, अगस्त लाल साह, पंकज जोशी, हेमंत सिंह बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश आर्या, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, चरन जसवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रेम अधिकारी, पूर्व कनिष्ट प्रमुख अम्बा दत्त पंत, विश्व विजय सिंह माहरा, पूर्व ग्राम प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट, यतीश रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष गीता पावर, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवाण, यूथ अध्यक्ष अंकिता पंत, कंचन आर्या, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट, जीतन जयाल, गुड्डू खान, बिशन टनवाल, खुशाल सिंह, रुद्र माहरा, सुरेंद्र पवार, संदीप बंसल, लक्की बिष्ट, कमल अधिकारी, नंद किशोर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad Ad