बागेश्वर पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा और कड़ी निगरानी में “स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026” सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन सम्पन्न

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


बागेश्वर पुलिस की त्रिस्तरीय सुरक्षा और कड़ी निगरानी में “स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026” सकुशल, निष्पक्ष और नकलविहीन सम्पन्न।


पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक श्री अजय साह के प्रभावी पर्यवेक्षण में आज दिनांक-14/06/2026 को जनपद में आयोजित स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा-2026 को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न करा लिया गया है।
जनपद के सभी 10 परीक्षा केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त पुलिस बल द्वारा सभी अभ्यर्थियों के आधार कार्ड और वैध आई0डी0 कार्ड की गहनता से जांच करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों के प्रवेश से पूर्व सुरक्षा जांच की गई। महिला अभ्यर्थियों की गरिमा का ध्यान रखते हुए महिला शिक्षकों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अलग से तलाशी ली गई।
परीक्षा केंद्रों पर HHMD से चेकिंग की गई। मोबाइल, ब्लूटूथ, एनालॉग/स्मार्ट घड़ियां, पेन कैमरा, रिमोट चाबी, ईयरबड्स और कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहा। सभी परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। सुरक्षा के मद्देनजर सभी 10 परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 BNSS लागू की गई थी। इसके साथ ही आसपास मंडराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर पुलिस ने विशेष नजर रखी।


परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रामक व झूठी अफवाहें फैलाने वाले तत्वों पर एलआईयू (LIU) और साइबर सेल द्वारा कड़ी निगरानी रखी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) ने पूरी मुस्तैदी और ईमानदारी से ड्यूटी कर परीक्षा को निष्पक्ष संपन्न कराने वाले सभी पुलिस अधिकारियों, महिला पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों की सराहना की है।

Ad
Ad Ad