उत्तराखंड:प्रदेश में आज 1200कोरोना केस,10 लोगों की मौत देखिए पूरी अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना का खतरा वहीं केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है । पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के कुल 1200 नये मामले सामने आए है। वही प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है।

सोमवार की शाम 6:00 बजे उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के कुल 1200 नए मामले सामने आए है। जबकि राज्य में 2499 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए वहीं विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। वही दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 04.40 फ़ीसदी पर पहुंच गई है।जनपदवार आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून जिले से 368 ,हरिद्वार से 160 , नैनीताल जिले से 210, उधमसिंह नगर से 211 , पौडी से 34, टिहरी से 10 , चंपावत से 67, पिथौरागढ़ से 07, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 17, चमोली से 11 , रुद्रप्रयाग से 35, उत्तरकाशी से 45 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में 1 जनवरी 2022 से अब तक कोरोना से संक्रमित कुल 76301 मरीजों में से 44391 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 2656 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad