उत्तराखंड :आज प्रदेश में कोरोना के 2904 पॉजिटिव केस,4 लोगों की मौत जाने अपने जिले की अपडेट

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना केसों की रफ्तार आज भी तेज रही ,आज प्रदेश में 2904 कोरोना संक्रमित मरीज मिले जबकि आज चार लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई वहीं विभिन्न अस्पतालों से 1241 लोग डिस्चार्ज हुए इस तरह राज्य में एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़कर 32880 हो गई है।उत्तराखंड स्टेट कंट्रोल रूम कोविड-19 के 6:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 19 ,बागेश्वर में 127 ,चमोली में छह ,चंपावत में 30 तथा देहरादून में सबसे अधिक 1016 मरीजों को कोरोना वायरस पाया गया जबकि हरिद्वार में 337 ,नैनीताल में 397 ,पौड़ी गढ़वाल में 89 ,पिथौरागढ़ में 127 ,रुद्रप्रयाग में 252 , टिहरी गढ़वाल में 85 , उधम सिंह नगर में 384 तथा उत्तरकाशी में 35 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।इस समय राज्य में आज 2904 नए मरीज मिलने के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 651075 हो गया है जबकि आज देहरादून के कैलाश हॉस्पिटल में एक तथा गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में 3 व्यक्ति की मौत हुई है।प्रदेश में 32880 कोरोना केस अब भी एक्टिव

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad