उत्तराखंड- यहां सड़क हादसे में रुद्रपुर के भाजपा नेता सहित 3 लोगों की मौत की खबर

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर- मैदान हो या पहाड़ आय दिन सड़क हादसों की दुःखद खबरें सामने आ रही हैं ।अब भाजपा के युवा एवं तेजतर्रार विरेंद्र सिंह सामंती की दुखद मौत की खबर आ रही है। पंजाब के बटाला में हुई सड़क हादसे में कुल तीन लोगों की दुखद मौत हुई है जिसमें भारतीय जनता पार्टी रुद्रपुर के सक्रिय कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती भी घटना में शिकार हुए जबकि इस घटना में बिलासपुर निवासी गुरतेज सिंह तथा उनके साथ डिबडिबा निवासी हरजिंदर की भी दुखद मौत की खबर है।इस घटना के बाद रुद्रपुर भाजपा में शोक की लहर है क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के सबसे करीबी माने जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती की मौत की खबर के बाद पूरे उधम सिंह नगर में शोक की लहर है बताया जाता है कि सामंती पंजाब आवश्यक कार्य से जा रहे थे तभी यह कार हादसा हुआ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad