उत्तराखंड:प्रदेश में आज भी 3727 नए पॉजिटिव केस,देखिए अपने जिले के हाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा जारी है लेकिन आज थोड़ा कम आंकड़े देखने को मिले है ,आज राज्य के सभी 13 जनपदों में कोरोना वायरस के 3727 नये मामले सामने आए है। जबकि चिंताजनक है कि राज्य में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है प्रदेश में आज फिर 05 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 400401 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 1300 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 353346 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3727 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 1264 ,हरिद्वार से 826 , नैनीताल जिले से 565, उधमसिंह नगर से 200 , पौडी से 259, टिहरी से 108, चंपावत से 87, पिथौरागढ़ से 157, अल्मोड़ा 25, बागेश्वर से 101, चमोली से 159 , रुद्रप्रयाग से 259, उत्तरकाशी से 78 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।आज के बुलेटिन के अनुसार राज्य में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई जिनमें एम्स ऋषिकेश में 2, दून मेडिकल कालेज व मैक्स चिकित्सालय देहरादून में 1—1 मरीज की मौत हुई जबकि एमएच पिथौरागढ़ में एक कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 400401 मरीजों में से 353346 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 8216 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7475 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 23310 है। इधर रिकवरी रेट 88.76 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad