उत्तराखंड:-इस जिले में जीजीआईसी की 52 छात्राएं निकल गई पॉजिटिव

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- उत्तराखंड प्रदेश में एक बार फिर लगभग सभी जिलों में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ने लगा है। नैनीताल के बेतालघाट क्षेत्र में जीजीआईसी की 52 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल सभी छात्राओं को होम आइसोलेट किया गया है। तथा संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है।गौरतलब है कि बीते दिन ही पाल नर्सिंग कॉलेज की 93 छात्र-छात्राएं कोविड-19 संक्रमित पाई गई थी और पूरे प्रदेश में इस साल के सबसे ज्यादा 814 नए मामले सामने आए थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad