उत्तराखंड : यहां खाई में गिरी कार, दो की मौत, आ रहे थे बेटी को छोड़कर


उत्तराखंड : यहां खाई में गिरी कार, दो की मौत, आ रहे थे बेटी को छोड़कर
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)- भिकियासैंण -कड़ाकोट मार्ग के गुनसर गांव के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार तीन लोगों में से दो की मृत्यु हो गई तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आमखेत निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04 AE 2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह निवासी कड़ाकोट को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए थे जो लड़की को छोड़कर दो किलोमीटर वापस लौटे ही थे जो गुनसर गांव के पास अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। दोनों हाथ फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आमखेत निवासी दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह अपनी गाड़ी संख्या यूके 04 AE 2736 से अपनी पुत्री लता पत्नी विजय सिंह निवासी कड़ाकोट को छोड़ने कड़ाकोट गांव गए थे जो लड़की को छोड़कर दो किलोमीटर वापस लौटे ही थे जो गुनसर गांव के पास अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार दीवान सिंह उर्फ देवराज सिंह 72 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह तथा महिपाल सिंह 57 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि भगत सिंह 37 वर्ष पुत्र धन सिंह घायल हो गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। दोनों हाथ फैक्चर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया।



