उत्तराखंड: सूबे में यहां 11 साल के बच्चे पर गुलदार का हमला,गई जान

ख़बर शेयर करें

प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ी है इन घटनाओं में कइयों की जाने भी गई है जिनमे सबसे अधिक संख्या बच्चों की है अब पौड़ी जिले के विकास खंड खिर्सू के ग्राम पंचायत ग्वाड़ में एक 11 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। गोशाला के समीप कुछ बच्चे कंचे खेल रहे थे। इसी दौरान एक गोली कुछ दूर चली गई। अंकित सिंह (11) पुत्र राकेश सिंह गोली लेने गया। तभी झाड़ी में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथी बच्चों के शोर मचाने पर परिजन भी पहुंचे और घायल को बेस अस्पताल श्रीनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया। लोगों में दहशत के साथ ही आक्रोश है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad