उत्तराखंड:थाना झिरौली द्वारा एस0ओ0जी0 टीम के साथ तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को 1.024 किलाग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

आदर्श आचार संहिता के दौरान प्रभारी निरीक्षक

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 बागेश्वर को आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये हैं।
दिनांकः 16-01-2022 को प्रभारी निरीक्षक थाना झिरौली द्वारा थाना पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम के साथ संयुक्त रूप से थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग व सुरागरसी/पतारसी के दौरान काफलीगैर बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्ति प्रताप सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी- ग्राम- बाछम, पो0ओ0- खाती, थाना- कपकोट, बागेश्वर उम्र- 44 वर्ष से पूछताछ व चैक किये जाने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे अवैध चरस बरामद की गई। कुल बरामद 1.024 किलाग्राम अवैध चरस के साथ संयुक्त टीम द्वारा मौके से अभियुक्त प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उक्त के विरूद्ध थाना झिरौली में मु0अ0सं0- 02/22, धारा- 8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आज दिनांक 17-01-2022 को पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्यवाही की गई।

संयुक्त टीम का विवरणः-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री कैलाश सिंह नेगी, थाना झिरौली। 2- Hcp बालकृष्ण।
3- आरक्षी विनोद चन्द्र जोशी।
4- आरक्षी भुवन चन्द्र पाण्डेय।
5- आरक्षी चा0 राजेन्द्र सिंह।
6- आरक्षी रमेश सिंह, एस0ओ0जी0।
7- आरक्षी संतोष सिंह, एस0ओ0जी0।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad