उत्तराखंड- यहां भरभरा कर गिर गया पहाड़ का एक हिस्सा,बंद हो गया हाइवे

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में बारिश के चलते लगातार नुकसान की खबरें हैं। कल रात से लगातार हो रही बारिश ने सड़को पर लोगो की मुश्किलें बढा दी है। बद्रीनाथ हाईवे नरकोटा के समीप लगभग कई घण्टे से बाधित हो गया, लेकिन सोचने वाला विषय यह है मार्ग बन्द होने के बाद दो घण्टे तक जिम्मेदार संस्थाओ का ना कोई आदमी दिखा और ना मार्ग खोलने के लिए मशीनें।ऐसे मे लोगो का सिस्टम पर जमकर आक्रोश भी दिखा। वही मार्ग कई जगहो पर लोग खतरनाक चट्टानों के नीचे बैठ कर इंतजार करते नजर आये, अगर चट्टान खिसक जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के दोनो और सैकड़ो लोग फंसे है। , पुलिस के जवान भी वहा नजर नही आये, कुछ होमगार्ड के जवान ही सेकड़ो लोगो के बीच खड़े दिखे। बाद मे पुलिस कर्मी मौके पर पहुँचे। आपको बता दे की केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट आलवेदर सड़क का सपना भले की शानदार है लेकिन जिस तरह से प्राइवेट कंपनियों ने विकास के नाम पर सड़कों के हाल कर दिये है और जगह जगह डेन्जर जोन पैदा हो गए है यह मुसाफिरो के लिए किसी बड़ी मुश्किल से कम नही है। आय दिन वर्षा के सीजन में यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पढ़ता है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad