उत्तराखंड- यहां रिश्ते हुवे शर्मसार बेटा बना पिता का हत्यारा, डंडे से पीट-पीटकर पिता की हत्या, मां को भी किया घायल

ख़बर शेयर करें

खटीमा- उत्तराखंड में आय दिन अपराध की वारदातें देखने को मिल रही हैं अब उधम सिंह नगर जिले के खटीमा से एक दिल झकझोरने वाली खबर सामने आई है। जहां पारिवारिक कलह के चलते बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर बुजुर्ग पिता की बेरहमी से हत्या कर दी और इस दौरान बीच बचाव में आई अपनी मां को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गई तो वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक श्रीपुर बिछवा गांव में उस समय होली की खुशियां मातम में बदल गई जब 70 वर्षीय धर्म सिंह बोरा का अपने बेटे लक्ष्मण सिंह के साथ विवाद हो गया। पहले तो बेटा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगा, देखते ही देखते आक्रोशित बेटे ने पिता के सर पर डंडे से वार कर दिया, यह देख जब मां भवानी देवी वहां बीच-बचाव करने पहुंची तो मां को भी नहीं बख्शा मां के ऊपर भी हमला कर दिया, इस हमले में दोनों घायल हो गए। आनन-फानन में पड़ोसी बुजुर्ग धर्म सिंह और भवानी देवी को लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया । वहीं घायल भवानी देवी का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को भी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad