उत्तराखंड- हो गया दुःखद सड़क हादसा, बारात का वाहन पलटा, दो की मौत

ख़बर शेयर करें

रुद्रप्रयाग- उत्तराखंड में पहाड़ हो या मैदान आयदिन सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आ रही है इन दुर्घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान भी गवानी पढ़ती है अब रुद्रप्रयाग में शादी से लौट रहा एक मैक्स वाहन गबनीगांव के पास सड़क पर पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार शुक्रवार सांय के समय क्यूंजा से उछोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन गबनीगांव में विशाल लाॅज के समीप सड़क में पलट गया।यह वाहन तेल भराने अगस्त्यमुनि आ रहा था। इस दौरान वाहन सड़क में पलट गया, जिसमें सवार सुरेन्द्र लाल (55 साल) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू लाल (45 साल) की स्वास्थ्य केन्द्र अगस्त्यमुनि में मौत हुई। वाहन में सात लोग सवार थे, जिनमें तीन अन्य जगदीश लाल, गौरी लाल व उम्मेद लाल सही सलामत हैं। इन्हें कम चोट आई है।बताया जा रहा है कि गुड्डू लाल ने सबसे पहले वाहन से बाहर आकर अन्य दूसरों को भी बाहर निकालने का काम किया और अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। वहीं बलिराम (30 साल) और धीरज लाल (32 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad