उत्तराखंड-यहां रिश्ते हुए तार तार घोर कलयुगी सौतेली मां ने बेटे से रचाई शादी

ख़बर शेयर करें

बाजपुर- ऊधम सिंह नगर में माँ बेटे के पवित्र रिश्ते को ऐसा शर्मशार करने का मामला सामने आया है जिसे सुन कर और देखकर आप हैरान हो पड़ेंगे मामला भी ऐसा की माँ बेटे के बेहद पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। एक माँ ने अपने सौतेले बेटे से शादी रचा कर क्षेत्र में एक चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। मामले का पता उस वक्त चला जिस वक्त एक अधेड़ व्यक्ति ने चौकी में तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाते हुए करवाही की मांग की है।रिश्तों को कलंकित करने के कई मामले आपने भी देखे सुने जरूर होंगे लेकिन उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की कोतवाली बाज़पुर में पूरा मामला उस वक्त सामने आया जिस वक्त एक अधेड़ व्यक्ति इन्द्रराम निवासी बन्ननाखेड़ा ने अपने सौतेले बेटे पर आरोप लगाते हुए चौकी बन्ना खेड़ा में तहरीर दे कर करवाही की मांग की है। उन्होंने तहरीर में लिखा है कि एक महिला कल्पिनिक नाम बब्ली से उनकी 11 वर्ष पूर्व शादी हुई थी उस वक्त उनके पास पहली पत्नी से दो लड़के थे दूसरी शादी करने के बाद से पहली पत्नी से दोनों लड़के घर छोड़ कर चले गए थे। उसी बीच उनकी दूसरी पत्नी से तीन बच्चों ने जन्म ले लिया जिसमे दो लड़की और एक लड़का है। इसके बाद इनके सौतेले बेटे का आना जाना इनके घर होने लगा।तहरीर में आरोप लगाया है कि उनका सौतेले बेटे मदन के साथ उनकी पत्नी ने शादी कर ली है जब वह अपनी पत्नी को लेने गए तब उन्हें मारपीट कर भगा दिया है। उसके बात पुलिस का दरबाजा खटखटाया ओर अपने सौतेले बेटे के द्वारा उनकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। साथ मे उन्होंने अपनी पत्नी पर घर मे रखे 20 हजार रुपये लेजाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।वही बन्ना खेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि उन्हें एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमे एक व्यक्ति ने अपने सौतेले बेटे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका सौतेला बेटा उनकी पत्नी को भगा कर पे गया है तहरीर मिलने और बाद पुलिस करवाही करते हुए जांच में जुट गई है और जांच कर उचित कार्यवाही करंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad