उत्तराखंड-एक साथ दो हत्या की खबर से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें

देहरादून-प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध चिंता का विषय बनते जा रहे हैं ।वहीं देहरादून में डबल हत्या की घटना से सनसनी फैल गई है ।इस दिल दहलाने वाली दर्दनाक घटना में नौकर और मालकिन की हत्या का समाचार आ रहा है। इस घटना से राजधानी के सबसे व्यस्ततम प्रेमनगर में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर रही हैं फौरी तौर पर इस घटना को लोग अवैध संबंध को लेकर भी देख रहे हैं।

घटनाक्रम के अनुसार पुलिस को प्रेम नगर इलाके में दोहरा हत्याकांड सूचना मिली जिस पर पुलिस ने वहां पहुंचकर जांच पड़ताल की कारवाही की जांच के दौरान पुलिस को दोनों शव की पहचान मकान मालकिन उन्नति शर्मा (55 साल) और नौकर श्याम (50 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर महिला का पति मिला, जिसका नाम सन्दीप बताया जा रहा है। पुलिस इस डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंधों को भी जोड़कर देख रही है। फिलहाल मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है पति 40 साल करीब विदेश में रहा था और हाल ही में वापस लौटा है।पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad