उत्तराखंड :यहां पुलिस टीम पर पथराव करने वाले आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था, जबकि आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।जानकारी के अनुसार 1 फरवरी को पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने टीम पर अचानक पथराव कर दिया…जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में हेड कांस्टेबल भुवन पांडे घायल हो गए थे।घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चलाया और स्थानीय सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad