उत्तराखंड:नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश में बचे 728 उम्मीदवार जानिए कितने नामांकन हुवे निरस्त

ख़बर शेयर करें

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश में 22 आवेदकों के नामांकन निरस्त किए गए हैं। प्रदेश के ये उम्मीदवार अब चुनाव के रण से बाहर भी हो गए हैं। इनमें गढ़वाल मंडल के 13 और कुमाऊं मंडल के 9 नामांकन शामिल हैं।शनिवार को प्रदेश की सभी 70 सीटों पर नामांकन पत्रों की जांच की गई।इनमें देहरादून की कैंट विधानसभा सीट पर तीन आवेदकों के नामांकन निरस्त किए गए। पौड़ी जनपद में यमकेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार, चौबट्टाखाल व पौड़ी विधानसभा सीट पर एक-एक नामांकन निरस्त किया गया। वहीं, टिहरी जिले में देवप्रयाग से एक नामांकन निरस्त हुआ। हरिद्वार जिले में रानीपुर से 1 और लक्सर सीट पर 3 नामांकन निरस्त किए गए। वहीं, कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधासभा सीट से 1 और चंपावत जिले की लोहाघाट सीट पर 1नामांकन निरस्त किया गया । बागेश्वर जिले में तीन नामांकन निरस्त हुए। इनमें बागेश्वर विधानसभा से 1 और कपकोट विधानसभा से 2नामांकन प्रपत्र निरस्त हुए। अल्मोड़ा जिले में सल्ट सीट से 1 नामांकन रद हुआ। ऊधम सिंह नगर जिले में 3 नामांकन निरस्त हुए। यहां रुद्रपुर, जसपुर और गदरपुर विधानसभा सीट पर एक नामांकन निरस्त हुवे। अब मुकाबले में 728 उम्मीदवार बचते हैं।
अब प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बचे उम्मीदवारों की संख्या
उत्तरकाशी 27 चमोली 34 रुद्रप्रयाग 27 टिहरी 43 देहरादून 141 हरिद्वार 127
पौड़ी 52 पिथौरागढ़ 32 बागेश्वर 17
अल्मोड़ा 57 चम्पावत 15 नैनीताल 72
यूएसनगर 86


इस प्रकार कुल 728 उम्मीदवार मैदान में बचे है और 31जनवरी नामवापसी की कार्यवाही के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad