उत्तराखंड:- यहां पहले पति सेअलग होने के बाद, दूसरा भी गर्भवती हालत में छोड़ गया, आहत महिला ने उठा दिया ये कदम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पहली शादी फिर पति से अलग होने के बाद दूसरा पति भी चार माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ कर कहीं चला गया। इससे आहत पत्नी ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल पी लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।ये पूरा मामला काठगोदाम थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ काठगोदाम थाने में तहरीर दी है। काठगोदाम में किराए पर रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला की पहली शादी वर्ष 2014 में हुई थी। अनबन के चलते दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए।मामले में पीड़िता की मानें तो उसके पड़ोस में ही किच्छा का रहने वाला एक युवक रहता था। आरोप है कि युवक को पहले से ही मालूम था कि महिला पहले से ही तलाकशुदा है। इसके बावजूद उसने महिला से नजदीकी बढ़ाई इस बीच महिला गर्भवती हो गई। जिसके बाद वह महिला से दूरी सी बनाने लगा। और बीती 13 दिसंबर को महिला को घर में छोड़ कर फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी तहरीर के बाद आरोपी किच्छा से भी फरार हो गया। पुलिस महिला सेल द्वारा बुलाने पर भी जब आरोपी नहीं पहुंचा तो आहत चार माह की गर्भवती ने सोमवार दोपहर गौला पुल पर फिनायल गटक लिया। बेस अस्पताल में भर्ती महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गर्भ में पल रहे बच्चे के बारे में चिकित्सकों ने अभी कुछ नहीं कहा है।